Railway Recruitment Boards (RRB) ने RRB Group D (Level-1) Recruitment 2024 – CEN 08/2024 के अंतर्गत Exam City Details और Admit Card जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने Exam City Intimation Slip / Admit Card को आधिकारिक RRB वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB Group D CBT Exam का आयोजन 27 November 2025 से 10 February 2026 (Revised Schedule) के बीच किया जा रहा है। उम्मीदवार Registration Number / Enrollment Number / Date of Birth की मदद से लॉगिन करके अपनी परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी देख सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी के पद भारतीय रेलवे में लेवल 1 के पद हैं, जिनमें ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन, असिस्टेंट (सी एंड डब्ल्यू), असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट टीएल एंड एसी, असिस्टेंट एस एंड टी, असिस्टेंट टीआरडी, असिस्टेंट ब्रिज और हॉस्पिटल असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं। इन पदों का मुख्य कार्य विभिन्न रेलवे विभागों में रखरखाव और सहायता प्रदान करना है। इन पदों में ट्रैक की देखरेख, विद्युत रखरखाव और कार्यशालाओं या चिकित्सा सुविधाओं में सहायता जैसे शारीरिक कार्य शामिल हैं, जिनमें विभाग के अनुसार अलग-अलग जिम्मेदारियां होती हैं।
2 thoughts on “Railway RRB Group D एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी 2026 जारी”