नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 Session-2 (April Session) के लिए Exam City Intimation Slip जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपनी परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।
JEE Main 2026 Session-2 परीक्षा 02 अप्रैल से 09 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले यानी 30 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा।
यह परीक्षा भारत के सबसे महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसके माध्यम से उम्मीदवार B.Tech और B.Arch कोर्स में प्रवेश लेते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे।